डीजल 66 तो पेट्रोल 80 के पार, आम आदमी का बिगड़ेगा बजट, बढ़ेगी महंगाई दर  | New India Times

Edited by Maqsood Ali, मुंबई, NIT; ​डीजल 66 तो पेट्रोल 80 के पार, आम आदमी का बिगड़ेगा बजट, बढ़ेगी महंगाई दर  | New India Timesदेश भर में पेट्रोल और डीजल के दामों का बढ़ना जारी है। रविवार को पेट्रोल नागपुर में 79 रुपये में 6 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीं डीजल भी 65.5 रुपये के पार चला गया है। सबसे महंगा डीजल देश भर में केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम में रहा जो कि 68.21 रुपये रहा।

अगर बात करें देश के चार बड़े महानगरों की तो दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल 62.83, 65.49, 66.91 और 66.25 रुपये प्रति लीटर रहा। वहीं फरीदाबाद में 63.91, गुड़गांव में 63.69, नोएडा में 63.33 और गाजियाबाद में 63.22 रुपये प्रति लीटर रहा। देश के बड़े शहरों में डीजल का दाम 60 रुपये से लेकर के 67 रुपये के बीच रहा। अगर ये ही हाल रहा तो डीजल आगे चलकर पेट्रोल से ज्यादा महंगा हो जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version