अविनाश द्विवेदी/पवन सोनी, भिंड (मप्र), NIT;
अमायन थाना प्रभारी यतेन्द्र सिंह भदौरिया को एक बडी उल्लेखनीय सफलता हासिल हुई है। पुलिस द्वारा दो आरोपियों से 8 कट्टे, 32 बोर की 2 पिस्टल, 10 जिंदा जिंदा कारतूस, एक मोटर साइकिल बरामद की गई है।
थाना प्रभारी अमायन यतेन्द्र भदौरिया को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अंधियारी चौराहे पर दो व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ बाइक से आने वाले हैं। मुखबिर की सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त होते ही थाना प्रभारी अमायन यतेन्द्र भदौरिया और उनके साथ उपलब्ध पुलिस बल ने अंधियारी चौराहे के पास पहुंचकर एंबुस लगाया। कुछ ही देर बाद मुखबिर के द्वारा बताए गए बाइक के रंग को देखकर पुलिस पार्टी ने इन्हें रोका और चारों ओर से घेर लिया। मौके पर पुलिस बल ने इनका नाम पूछा तो एक आरोपी ने अपना नाम रामवीर पुत्र रामनारायण दौहरे उम्र 28 वर्ष निवासी स्टेडियम रोड वार्ड न.9 लहार तथा दूसरे आरोपी ने अपना नाम राजेश कुशवाह पुत्र महेश कुशवाह उम्र 25 वर्ष निवासी अजनार चौराहा वार्ड न. 9 लहार बताया। पुलिस ने बाइक व इन आरोपियों के पास मौजूद थैले की तलाशी ली तो थैले से पुलिस को 8 कट्टे 315 बोर तथा 2 पिस्टल 32 बोर व 10 जिंदा राउंड 315 बोर के बरामद हुए। इतना ही नहीं पुलिस ने एक बाइक टीवीएस कंपनी की जिसका क्र. यू पी 92 एम 2135 को भी जप्त कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उक्त अवैध हथियारों की खेप पकडने में थाना प्रभारी यतेन्द्र भदौरिया, आरक्षक योगेश कुमार और आरक्षक चालक शिवकुमार की सराहनीय भूमिका रहीं है। पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है। चम्बल रेंज के डीआईजी श्री सुधीर लाड़ ने पुलिस अधीक्षक प्रशान्त खरे को बधाई दी है।
