मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
शाहजहांपुर पुलिस ने 10 करोड़ 77 लाख रुपए की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को थाना रौजा, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि 28 मई को थाना रौजा पर भावना चंद्र, सहायक आयुक्त राज्य कर द्वारा फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने और राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस मामले के खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया गया था।
पुलिस टीम ने
• गौरव यादव (35 वर्ष) निवासी व्हाइट हाउस अपार्टमेंट, सेक्टर 11, रोहिणी दिल्ली
• दीपक (32 वर्ष) निवासी थाना समयपुर बादली, दिल्ली
• सिद्धार्थ पांडे (25 वर्ष) निवासी ग्राम टिकरा, थाना नवाबगंज, प्रयागराज
को थाना रौजा क्षेत्र के अटसलिया पुल के पास से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से बरामद सामान में—
• एक महिंद्रा XEV9 E कार (कीमत लगभग 35 लाख रुपए)
• 200 फर्जी एग्रीमेंट,
• 29 पैन कार्ड की फोटो कॉपी,
• बैंक खातों के स्टेटमेंट,
• दो iPhone 17 Pro (कीमत लगभग 3.5 लाख रुपए प्रत्येक)
• एक Samsung S25 Ultra (कीमत लगभग 4 लाख रुपए)
• दो टैबलेट, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क आदि शामिल हैं।
गिरोह का काम करने का तरीका
ये लोग सोशल मीडिया, खासकर फेसबुक पर लोन दिलाने के विज्ञापन डालते थे। जो व्यक्ति लोन के लिए व्हाट्सऐप पर संपर्क करता, उससे आधार कार्ड, पैन कार्ड और बिजली बिल जैसे दस्तावेज मांगते।
इसके बाद ये लोग उसके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर नकली रेंट एग्रीमेंट तैयार करते और इसे असली दिखाकर फर्जी जीएसटी फर्म बनाते। फर्म के नाम से बैंक में करंट अकाउंट खुलवाकर फर्जी जीएसटी बिलों के माध्यम से लेनदेन कर जीएसटी चोरी करते थे। मामले की जांच जारी है और और भी खुलासे होने की संभावना है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
वीरेंद्र सिंह — प्रभारी गैंगस्टर सेल
धर्मेंद्र कुमार — एसओजी प्रभारी
राजीव कुमार — प्रभारी निरीक्षक थाना रौजा
मनोज कुमार — प्रभारी सर्विलांस सेल
उ.नि. जगत सिंह — गैंगस्टर सेल
उ.नि. देवेंद्र सिंह — थाना रौजा
आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।
