मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आजादी के बाद से डिजिटल इस युग में जुन्नारदेव जनपद मुख्यालय के अंतर्गत खैर मंडल पंचायत स्थित कान्हा नदी पर पुल की मांग को लेकर ग्रामीण लंबे समय से गुहार लगा रहे हैं। लेकिन कोई सुन नहीं रहा है ग्रामीण बताते हैं कि इस नदी पर पुल निर्माण होने से ग्राम पंचायत माचीघाट सहित आसपास के लगभग 20 से 25 गांव की आबादी सीधे जो तहसील मुख्यालय से जुड़ जाएगी। फिलहाल यहां पहुंचने के लिए कटकुही मनकू घाटी होकर हिरदागढ़ से नीमढ़ाना होकर आना जाना करना पड़ता है। जिसकी लगभग दूरी 55 किलोमीटर है।

गर्भवती महिलाओं और एक्सीडेंटल केस में कई बार जान भी जा चुकी है। यहां पहुंचने के लिए कई घंटे लगते हैं वर्षा काल में भी लोगों को भारी दिक्कत उठानी पड़ती है अभी ठंड और गर्मी को मौसम में नदी का जलस्तर काम हो जाता है तभी आसपास के ग्रामीण पैदल और दुपहिया लेकर इस नदी को पार करते हैं और जो जुन्नारदेव पहुंच पाते जिससे लगभग 20-22 किलोमीटर ही आवागमन करना होता है और समय की भी बचत हो पाती।
ग्रामीण क्षेत्र की आबादी के अनुसार युवा स्कूल कॉलेज के बच्चे और मजदूरी वर्ग के लोग ही इस शॉर्टकट मार्ग को अपनाकर आवागमन करते हैं लोगों का कहना है कि इस नदी पर जनमांग को देखते हुए पुल बन जाए तो माचीघाट-गोरखपुर और मोरडोंगरी से दो विधानसभा परासिया व जुन्नारदेव से कनेक्ट हो जाएगा जिससे लोगों को आवागमन करने इसमें सुविधा रहेगी।
