विशेष यातायात जागरूकता अभियान के तहत SGJQC & BIMTS बुरहानपुर सहित अन्य स्कूल में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिले में विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस क्रम में दिनांक 03.12.2025 को थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक श्री राजेश बारवाल, सूबेदार श्री नागेंद्र सिंह ठाकुर एवं स्टाफ द्वारा (1) सैफी गोल्डन जुबली कादरिया कॉलेज SGJQC एवं BIMTS कॉलेज झिरी में यातायात विशेष जागरूकता अभियान के तहत यातायात नियमों का महत्व समझाते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा का पालन करना न केवल हमारी, बल्कि दूसरों की भी जान की सुरक्षा के लिए जरूरी है एवं ब्लैक स्पॉट पर वाहन चेकिंग के दौरान चालकों को योजना के पंपलेट/स्टीकर वितरित किए एवं वाहनों पर भी चस्पा करवाए गए।

(2) थाना प्रभारी शिकारपुरा निरीक्षक श्री विक्रम चौहान  एवं स्टाफ द्वारा आदर्श विद्यापीठ हाई सेकेंडरी स्कूल नया मोहल्ला में अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

टीमों द्वारा स्कूल कॉलेज और विद्यालयों में निम्न जानकारी से भी अवगत कराया गया।

👉सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक सिग्नल का महत्व
👉हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग
👉नशे की हालत में वाहन चलाने के खतरे
👉नाबालिगों को वाहन न देने की जिम्मेदारी
👉राहवीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना और कैशलेस ट्रीटमेंट योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी बताई गई।

बुरहानपुर पुलिस की आमजन से अपील करती है कि स्वयं और अपने परिजनों की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version