सायबर सेल की त्वरित कार्रवाई से ऑनलाइन धोखाधड़ी की ₹8.47 लाख राशि पीड़ित को लौटाई गई | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शिकायतकर्ता अजय शर्मा, निवासी सुकपुरी फाटा, थाना शिकारपुरा ने सायबर सेल को आवेदन प्रस्तुत किया था। शिकायत में बताया गया कि फरियादी का डेयरी प्रोडक्ट का बिजनेस है, जिसमें एक अनावेदक ने फोन कर उनसे डेयरी प्रोडक्ट की फर्जी डील की। फरियादी द्वारा भुगतान करने के बाद समय पर डिलीवरी नहीं मिली, जिससे संदेह हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। फ्रॉडस्टर ने RTGS ट्रांज़ैक्शन के माध्यम से पीड़ित के खाते से कुल ₹11,90,000/- की राशि ठग ली।

घटना के बाद पीड़ित तुरंत सायबर सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुरहानपुर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में साइबर सेल टीम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की।

साइबर सेल प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर एवं टीम के सदस्य आरक्षक दुर्गेश पटेल, सत्यपाल बोपचे, ललित चौहान, शक्तिसिंह तोमर ने विभिन्न बैंकों के साथ लगातार संपर्क व समन्वय स्थापित किया। टीम के त्वरित व प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप फ्रॉड की गई राशि में से ₹8,46,935/- को होल्ड कराया गया तथा आवश्यक विधिक व तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण कर पीड़ित अजय शर्मा के बैंक खाते में सुरक्षित रूप से रिफंड करा दिया गया।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने सायबर सेल टीम की तत्परता व उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए टीम को बधाई दी।

आमजन के लिए साइबर सुरक्षा सलाह

1. किसी भी संदिग्ध ईमेल, लिंक, APK फ़ाइल या ऐप पर क्लिक न करें।

2. अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP, पासवर्ड या UPI PIN किसी को न दें।

3. केवल आधिकारिक ग्राहक सेवा (Customer Care) नंबर से ही संपर्क करें।

4. ऑनलाइन फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
पहला घंटा सबसे महत्वपूर्ण होता है, तुरंत शिकायत करने से राशि रिकवरी की संभावना बढ़ती है।

सतर्क रहें! सावधान रहें! सायबर सुरक्षित रहें!

सायबर सेल जिला बुरहानपुर की यह कार्यवाही निश्चित रूप से सराहनीय है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version