शाहजहांपुर पुलिस ने जेब कतरी गैंग का किया भंडाफोड़, शातिर आरोपी सनी उर्फ ‘हऊआ’ गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

SOG, सर्विलांस एवं थाना जलालाबाद पुलिस टीम ने जेब काटकर रूपए चोरी करने की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त सनी उर्फ हऊआ को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी सवारियों से भरी गाड़ियों में बैठे लोगों की जेब काटकर नकदी लेकर फरार हो जाता था।

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, प्रभारी SOG, प्रभारी सर्विलांस सेल, उपनिरीक्षक पवन कुमार, उपनिरीक्षक महेश सिंह सहित पुलिस टीम ने ग्राम गुरगवां मार्ग से थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी सनी उर्फ हऊआ को पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से ₹19,500 नगद, आधार कार्ड, एक माचिस और दो ब्लेड के टुकड़े बरामद किए।

आरोपी का खुलासा

पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि—

11 नवंबर को उसने अपने साथी सोनू, रवि (निवासी फर्रुखाबाद) और आकाश (निवासी फर्रुखाबाद) के साथ उमरिया मंदिर से जलालाबाद जा रहे एक टेंपो में बैठे व्यक्ति की जेब काटी थी। चोरी की रकम में से चारों के हिस्से ₹20,000-₹20,000 रुपए आए थे।

ब्लेड से कटने के कारण कुछ नोट खराब हो गए थे, जिन्हें उसने आकाश को नदी में फेंकने के लिए दे दिया था। उसकी जैकेट से बरामद ₹14,500 उसी घटना के शेष रुपए थे।

करीब 10 दिन पहले पुवायां थाना क्षेत्र में साथी सोनू और सर्वेश के साथ मिलकर एक बाइक सवार व्यक्ति की जेब काटी थी। कुल ₹15,000 मिले थे, जिसमें उसके हिस्से में ₹5,000 आए थे, जिनमें से ₹2,000 बचे थे।

करीब एक सप्ताह पहले, निगोही रोड पर ग्राम जहानपुर के पास ई-रिक्शा में बैठे एक व्यक्ति की जेब काटी थी, जिसमें उसके हिस्से ₹3,000 आए थे।

आरोपी ने बताया कि वह बझेड़ा नखासा बाजार जेब काटने के इरादे से पहुंचा था, जहाँ देर शाम शिकार की तलाश में खड़े होने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version