NIT खबर का असर : भोपाल गेट पर लगा राजनीतिक बैनर प्रशासन ने हटवाया | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:


शहर के ऐतिहासिक भोपाल गेट (विलीनीकरण शहीद स्मृति द्वार) पर लगाया गया जन्मदिन का बैनर प्रशासन द्वारा हटवा दिया गया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि एवं मानव अधिकार विभाग के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सैयद खालिद कैस एडवोकेट  ने इस बात पर नाराज़गी जताई थी कि यह स्थान शहीदों की स्मृति से जुड़ा हुआ है तथा यहां किसी भी प्रकार का राजनीतिक अथवा निजी प्रचार-प्रसार नहीं होना चाहिए।

NIThttps://www.newindiatimes.net/?p=166922 द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बैनर को हटवा दिया ।
डॉ. सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने प्रशासनिक कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि शहर के गौरव और ऐतिहासिक धरोहरों को राजनीतिक या व्यावसायिक प्रचार से मुक्त रखना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने मीडिया की भूमिका की सराहना की, जिसकी वजह से कार्रवाई संभव हो सकी।
उन्हों ने यह भी मांग की है कि आगे से ऐसे स्थानों पर किसी भी प्रकार का विज्ञापन या बैनर लगाने पर सख्त रोक लगाई जाए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version