विशेष यातायात जागरूकता अभियान: बुरहानपुर पुलिस ने स्कूलों व कॉलेजों में दिए सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण संदेश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में, अति पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश और नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिले में विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 02.12.2025 को—

(1) थाना प्रभारी शिकारपुरा निरीक्षक श्री विक्रम चौहान एवं स्टाफ द्वारा स्वर्गीय श्री अमृतलाल तारवाला शासकीय कन्या हाई स्कूल प्रतापपुरा और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के महत्व की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा का पालन करना न केवल स्वयं की बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।

(2) थाना प्रभारी यातायात श्री राजेश बारवाल एवं स्टाफ द्वारा ब्लैक स्पॉट पर वाहन चेकिंग की गई, जहां चालकों को योजनाओं के पंपलेट/स्टिकर वितरित किए गए और वाहनों पर भी लगाए गए।

(3) थाना प्रभारी नेपानगर मोहतरमा ज्ञानू जायसवाल एवं स्टाफ द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेपानगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

(4) चौकी प्रभारी धूलकोट श्री कमल मोरे एवं सूबेदार श्री नागेंद्र ठाकुर द्वारा शासकीय महाविद्यालय धूलकोट में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई—

👉 सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक सिग्नल का महत्व
👉 हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग
👉 नशे की हालत में वाहन चलाने के खतरे
👉 नाबालिगों को वाहन न देने की जिम्मेदारी
👉 राहवीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना तथा कैशलेस ट्रीटमेंट योजना की जानकारी दी गई।

बुरहानपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि स्वयं तथा अपने परिजनों की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन अवश्य करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version