अभद्र वीडियो वायरल: कुर्मी समाज में उबाल, आरोपी पर NSA लगाने की मांग तेज | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251202-WA0076.mp4
New India Times

रहली में बीती रात सोशल मीडिया पर मुरारी पांडे नामक व्यक्ति का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उसके द्वारा कथित रूप से एक कुर्मी वरिष्ठजन एवं संपूर्ण कुर्मी समाज के प्रति अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो के वायरल होते ही कुर्मी समाज में भारी आक्रोश फैल गया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251202-WA0075.mp4

मंगलवार को बड़ी संख्या में कुर्मी समाज के लोगों ने थाना रहली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इसके बाद समाज के प्रतिनिधि एसडीओपी और एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग रखी।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251202-WA0074.mp4

ज्ञापन देने के दौरान कुर्मी समाज के साथ अन्य समाजों के लोग भी समर्थन में उपस्थित रहे। समाजजनों का कहना है कि किसी भी समाज या वर्ग का सार्वजनिक रूप से अपमान असहनीय है, इसलिए इस प्रकरण में कठोरतम कार्रवाई अनिवार्य है।

पुलिस ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, वीडियो की सत्यता और संबंधित परिस्थितियों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By nit

One thought on “अभद्र वीडियो वायरल: कुर्मी समाज में उबाल, आरोपी पर NSA लगाने की मांग तेज”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version