पवन सोनी, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT;
भिंड जिला के रौन जैतपुरा मढी के पास एक ट्रक चालक की लापरवाही के चलते एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठी महिला की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बिट्टी बाई (उम्र 47)पति रणबीर राजपूत अपने भाई के साथ मानगढ से मकरसंक्रांती का त्यौहार मना के अडोखर के कमनपुरा गांव अपने घर जा रही थी, तभी जैतपुरा (मढी) के पास ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बिट्टी बाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई व बिट्टी का भाई भानसिंह बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया,इतना ही नही आक्रोशित लोगों ने ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया।
मौके पर लाहार एस. डी. एम एल.के.पाण्डे पर भारी पुलिसलबल के साथ पहुंचे। इसके बाद करीब एक घण्टे के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और उसने आग पर काबू पाया।
