CM नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में शराबबंदी की पोल खुली: साइबर ठगों की ओपन बार पार्टी का वीडियो वायरल | New India Times

अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251202-WA0048.mp4
New India Times

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में पूर्ण शराबबंदी की सच्चाई एक बार फिर उजागर हो गई है। पावापुरी थाना क्षेत्र के साईडीह गांव से सामने आया एक वीडियो पूरे सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251202-WA0049.mp4

वायरल वीडियो में कुछ युवक खुले आसमान के नीचे सरेआम शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। शराबबंदी वाले राज्य में युवकों की यह ओपन बार पार्टी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद जिले में जनाक्रोश बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि जब मुख्यमंत्री के ही जिले में शराबबंदी की ऐसी स्थिति है, तो बाकी जिलों में हालात और भी खराब हो सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक वीडियो में दिख रहे युवक सामान्य पार्टी करने वाले नहीं, बल्कि साइबर ठगी से जुड़े गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं।

दावा है कि ये युवक जीरोहा इलाके में साइबर फ्रॉड करते हैं और अवैध तरीके से कमाए गए पैसों से इस तरह की शराब पार्टी कर जश्न मनाते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि यदि पुलिस इनके मोबाइल फोन जब्त करे तो कई बड़े साइबर अपराधों का खुलासा हो सकता है।

फिलहाल वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। पावापुरी थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है। युवकों की पहचान होने पर शराबबंदी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साइबर ठगी के एंगल से भी छानबीन की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट होगी। फिलहाल लगातार छापेमारी जारी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में शराबबंदी सिर्फ दिखावे की रह गई है। उनका कहना है कि यदि पुलिस-प्रशासन समय पर कार्रवाई करे तो इस तरह की खुलेआम शराब पार्टियों की हिम्मत कोई नहीं करेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version