विश्व एड्स दिवस पर जनजागरूकता रैली को सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर से जनपद स्तर पर एचआईवी/एड्स विषयक जनजागरूकता के लिए एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। विश्व एड्स दिवस 2025 की थीम “बाधाएं दरकिनार, एचआईवी पर सशक्त प्रहार” के स्लोगन से सजे बैनर और पोस्टर हाथों में लेकर प्रतिभागियों ने रैली की शुरुआत की।

सीडीओ अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर सीएमओ कार्यालय परिसर में समाप्त हुई। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता संदेशों वाले बैनर-पोस्टर उठाकर प्रतिभाग किया।

रैली में आर्य महिला इंटर कॉलेज, स्काउट गाइड बैंड, बेसिक शिक्षा विभाग, जनता इंटर कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जीआईएफ कॉलेज, सार्वजनिक ग्रामीण विकास संस्थान (टीआई शाहजहांपुर) के छात्र एवं स्टाफ शामिल रहे।

इसके साथ ही एनएसीपी स्टाफ, एनजीओ प्रतिनिधि एवं अन्य स्वयंसेवी संगठन भी जनजागरूकता रैली का हिस्सा बने। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version