नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र की 246 नगर पालिका नगर परिषद और 42 नगर पंचायतों के लिए कल मतदान होगा। महाराष्ट्र बीजेपी के सबसे सीनियर नेता गिरीश महाजन ने अपने गृह नगर में प्रण किया है कि जामनेर नगर परिषद की 17 सीटों पर लड़ रहे विपक्ष का डिपॉजिट जब्त कर देंगे। हेलीकॉप्टर की सहायता से उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव , धूलिया , नंदुरबार , नासिक , अहमदनगर (अहिल्यानगर) में ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे महाजन ने जामनेर के अरफात चौक मे जनसभा को संबोधित किया।

मंत्री ने कहा कि वो मुसलमानों के बच्चों के लिए बेहतरीन शिक्षा की व्यवस्था करेंगे। समाज में भाईचारा कायम रहना चाहिए सुलेमान पठान के मामले में बीजेपी का और हमारा कोई रोल नहीं है इसे राजनीति के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। विपक्ष के प्रत्याशियो को 10% भी वोट मिल गए तो मैं अपने पद से इस्तीफ़ा दे दूंगा। मंत्री ने सड़क से लेकर शादीखाने और सरकारी खर्चे पर किए जा रहे मुफ़्त इलाज़ के तमाम काम गिनवाए।
ज्ञात हो कि चार महीने पहले दक्षिणपंथी विचारों के प्रभाव से प्रेरित युवकों ने सुलेमान पठान की मॉब लिंचिंग कर हत्या कर दी है। 25 साल पहले 1999 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी गिरीश महाजन के लिए शकील अहमद अंसारी ने इसी अरफात चौक मे जनसभा को संबोधित किया था। 2003 नगर परिषद का पहला आम चुनाव भी कोई कम यादगार नहीं है।
महाजन की सभा पर प्रतिक्रिया में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार के पैनल प्रमुख जावेद इकबाल अब्दुल रशीद मुल्लाजी ने कहा कि मंत्री जी को मोहल्ले में आ कर जनसभा लेनी पड़ी इसी में ज़मूरियत की जीत है। हम लोग लोकतंत्र और इंसानियत की लड़ाई लड़ रहे है वोटर हमारे साथ खड़ा है।
हम अपने पाठकों को कानूनी पचड़े के बारे में बताना चाहेंगे कि अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया को ज्योत्सना विसपुते की ओर से औरंगाबाद हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। 10 दिसंबर को सुनवाई है , लोकनियुक्त नगर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने की संभावना प्रबल है। मंत्री गिरीश महाजन की पत्नी साधना महाजन अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनी जा चुकी है।
