ज्ञान ज्योति विद्या मंदिर में विज्ञान मेला एवं हस्तकला/पाक कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

ज्ञान ज्योति विद्या मंदिर में विज्ञान मेला एवं हस्तकला/पाक कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन | New India Times

पांढुर्णा नगर स्थित जवाहर वार्ड में संचालित ज्ञान ज्योति विद्या मंदिर स्कूल में विज्ञान मेला एवं हस्तकला/पाक कला प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राइमरी, मिडिल और हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए।

निर्णायक मंडल एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों तथा पालकों का स्वागत करने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों जैसे—
वायु प्रदूषण नियंत्रण, जल शुद्धिकरण, मृदा संरक्षण, नवाचार ऊर्जा, आपदा प्रबंधन, कृषि तकनीक, फसलों को जानवरों से बचाव, यातायात एवं ट्रैफिक सिग्नल, वाटर हार्वेस्टिंग, नदी प्रदूषण रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, विद्युत उत्पादन, ट्रेन आपदा संकेत व्यवस्था, कचरा प्रबंधन आदि पर उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए। साथ ही छात्रों ने हस्तकला और पाक कला का भी शानदार प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि पार्षद दुर्गेश उईके ने कहा कि “विज्ञान हमें नई-नई खोजों और तकनीकों से परिचित कराता है। विज्ञान के बिना आधुनिक दुनिया की कल्पना भी नहीं की जा सकती। विज्ञान ने चिकित्सा, संचार, परिवहन और कृषि जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं।”

इस अवसर पर एडवोकेट कैलाश सांभारे, पार्षद दुर्गेश उईके, पत्रकार राम पवार, जावेद खान, प्राचार्या ज्योति चौकसे, आकांक्षा चौकसे, शिक्षकगण, पालकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article