अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के संबंध में सदर तहसील के सभी सुपरवाइज़रों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी ने सदर तहसील के अंतर्गत अभियान के लिए लगाए गए सभी डिप्टी कलेक्टरों की समीक्षा की। सदर क्षेत्र में प्रति 50 बूथ पर एक डिप्टी कलेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने सदर क्षेत्र के सभी सुपरवाइज़रों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की धीमी प्रगति को लेकर फटकार लगाई।
मथुरा सदर में 49, छाता में 42, मांट में 44, गोवर्धन में 39 तथा बल्देव में 45 सुपरवाइज़र तैनात हैं। जनपद में कुल 219 सुपरवाइज़र हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी सुपरवाइज़र अपने-अपने बीएलओ से निरंतर संपर्क बनाए रखें और कार्य में तेजी लाएँ। आपके सहयोग से यह कार्य सुगमता के साथ समय पर पूर्ण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर फॉर्म एकत्रित करें तथा सभी को सक्रिय करते हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में तत्परता से कार्य कराएँ।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे. जैन, डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार, ऊषा सिंह, नरेंद्र यादव, दीपिका मेहर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
