मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के अंतर्गत कट्टा नदी से चार ट्रैक्टर ट्राली को खनिज विभाग द्वारा जब्त की गई है अधिकारी स्नेहलता ठावरे ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर चार ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई है जो लाते समय एक ट्रैक्टर भागने की फिराक में था और ट्रैक्टर पलट गया जेसीबी की सहायता से सुरक्षित सीधा करवाया गया कोई हताहत नहीं हुई वही दो ट्रैक्टर लाते समय बीच रास्ते से भाग गए जुन्नारदेव और दमुआ थाना प्रभारी के सहयोग से दोनों ट्रैक्टर ट्राली को वापस से जप्त कर चार ट्रैक्टर पर खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

ज्यादा पैसे की लालच में रेत माफियाओं द्वारा बिना रॉयल्टी के रेत का कारोबार किया जा रहा है और अपनी जान जोखिम में डालकर वाहन चलाते हुए नजर तो आते हैं वहीं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पकड़े जाने के बाद जान की परवाह किए बिना ही ट्रैक्टर भागने के चक्कर में दुर्घटना का भी शिकार हो जाते हैं।
