रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

उदयपुर साप्ताहिक अखबार के संपादक एवं मेघनगर के लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद्र जैन ‘पप्पू भैया’ के पिता स्वर्गीय पूरणमल जैन की आठवीं पुण्यतिथि पर झाबुआ के रंगपुरा क्षेत्र के जरूरतमंद एवं मुगबछित बच्चों को कंबल, फल-फ्रूट और बिस्कुट वितरित किए गए। इसके पश्चात मेघनगर स्थित पडवाल हॉस्पिटल, मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जीवन ज्योति हॉस्पिटल में मरीजों एवं उनके परिजनों को भी फल-फ्रूट, बिस्कुट और कंबल वितरित किए गए।

लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चंद जैन ‘पप्पू भैया’ ने बताया कि वे अपने पिताजी के बताए हुए मार्ग पर चल रहे हैं और समय-समय पर सेवा कार्य एवं धार्मिक आयोजन करते रहते हैं। नगर, जिले एवं प्रदेश के लोगों से उन्हें हमेशा स्नेह और प्यार मिलता है, लेकिन पिताजी की यादें और उनकी कमी हमेशा महसूस होती है। उन्हें स्मरण कर सेवा कार्य किए जाते हैं।

वितरण कार्यक्रम के अवसर पर स्व. पूरणमल जैन के पुत्र सुरेश चंद जैन ‘पप्पू भैया’, राजेश जैन ‘रिंकू भैया’, पप्पू भैया मित्र मंडल के हरिराम गिरधाणी, आनंदीलाल पड़ियार, दिनेश बैरागी, जीतू सोलंकी, राहुल अग्रवाल, भावेश, रवि, मुकेश, अरफान शेरानी, जयदीप (जेपी) पांचाल, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनोद नायक, स्टाफ नर्स अनीता मोटवानी सहित कई लोग उपस्थित थे।

