रेलवे की लापरवाही उजागर: बढ़नी स्टेशन का वेटिंग रूम अक्सर बंद | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/11/VID-20251127-WA0047-1.mp4
New India Times

सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित होने की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सर्दी के मौसम में भी महिला एवं पुरुष प्रतीक्षालय (वेटिंग रूम) पर ताला लटका मिला, जिससे यात्रियों को खुली जगह में ठंड के बीच इंतज़ार करना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, स्टेशन अधीक्षक की लापरवाही के कारण वेटिंग रूम अक्सर बंद ही रहता है। यात्रियों का कहना है कि यह पहली बार की घटना नहीं है, बल्कि यहाँ की नियमित समस्या बन चुकी है।

ट्रेनों के लेट होने पर परेशानी और बढ़ जाती है, क्योंकि यात्रियों के बैठने या ठंड से बचने की कोई उचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं रहती। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हालात का सामना न करना पड़े।

By nit

One thought on “रेलवे की लापरवाही उजागर: बढ़नी स्टेशन का वेटिंग रूम अक्सर बंद”
  1. […] की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। स्टेशन पर न तो आरक्षित टिकट खिड़की पर कोई कर्मचारी तैनात रहता है और न ही […]

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version