भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT;
महाकवि माघ महोत्सव 2018 की श्रृंखला में राजस्थान संस्कृत अकादमी, राजस्थान सरकार, जयपुर व सेंटर फॉर वूमन स्टडीज़, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में नारी तू नारायणी विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संस्कृत संगोष्ठी का आयोजन 24-25 जनवरी, 2018 को करवाया जाएगा। सेंटर की डायरेक्टर डाॅ. मेघना शर्मा ने बताया कि उदघाटन समारोह में अकादमी अध्यक्ष डाॅ. जया दवे व संस्कृत शिक्षा, जयपुर के संयुक्त निदेशक डाॅ. भास्कर क्षोत्रिय के अलावा जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर की प्रो. सरोज कौशल व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के क्षेत्रीय केंद्र, भोपाल के डाॅ जी. एस. चौहान अतिथि के रूप में शिरकत करेंगें। संगोष्ठी में नारी के वैदिक काल से लेकर वर्तमान में शक्तिस्वरूपा व समर्पण की प्रतिमूर्ति आदि सभी रूपों पर देशभर से शोधपत्र पढे जाएंगें। समापन समारोह में संस्कृत महाविद्यालय बीकानेर के प्राचार्य डाॅ रामगोपाल शर्मा, डाॅ. चंचला पाठक व जयपुर से अंतरराष्ट्रीय आत्मरक्षा विशेषज्ञ ऋचा गौड मंच से अपने विचार व्यक्त करेंगी। कुलपति प्रोफेसर भगीरथ सिंह ने बताया कि संगोष्ठी के दौरान पांच अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला विभूतियों को सम्मानित भी किया जाऐगा।
