कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव ने 2003 मतदाता सूची की ऑनलाइन मैपिंग में अनियमितताओं पर SDM इटवा को सौंपा शिकायती पत्र | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं पीसीसी सदस्य, संतकबीर नगर के प्रभारी डॉ. नादिर सलाम ने बुधवार को 2003 मतदाता सूची की ऑनलाइन मैपिंग में गंभीर अनियमितताओं को लेकर उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इटवा को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल सुधार की मांग की है।

डॉ. नादिर सलाम ने 26 नवंबर 2025 को SDM इटवा कुणाल को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मतदाता सत्यापन के लिए एसआईआर फॉर्म वितरण तथा 2003 की मतदाता सूची की ऑनलाइन मैपिंग से संबंधित गंभीर समस्याएँ सामने आ रही हैं। इन त्रुटियों के कारण क्षेत्र के अधिकांश नागरिक अत्यंत परेशान हैं और समय पर फॉर्म जमा नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर प्रक्रिया लागू करने में गंभीर त्रुटियाँ व लापरवाही देखी जा रही है। बिना समुचित डेटा फीडिंग, बिना सही मैपिंग और बिना तैयारी के अचानक मतदाताओं को गणना फॉर्म भरने का निर्देश जारी कर दिया गया, जो पूरी तरह अनुचित है और अव्यवस्थित कार्यप्रणाली को दर्शाता है।

इस प्रक्रिया में नियुक्त बीएलओ एवं अन्य कर्मचारियों पर अनावश्यक मानसिक दबाव पड़ा है तथा मतदाता भ्रम और असमंजस का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी चिंता यह है कि 2003 की मतदाता सूची की सही मैपिंग आज तक पूरी नहीं हुई, ऐसे में नई जानकारी किस आधार पर संकलित की जाएगी? मात्र एक महीने की अवधि में बिना प्रशिक्षण और बिना व्यापक जन-जागरूकता के इस प्रक्रिया को पूरा कर पाना व्यावहारिक रूप से असंभव है। ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग ने बिना आवश्यक तैयारी के यह प्रक्रिया लागू की है, जिससे जानबूझकर अव्यवस्था जैसी स्थिति बन रही है।
उन्होंने मांग की है कि इस प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए।

चार प्रमुख समस्याओं का विवरण:

1- फॉर्म वितरण के बाद मतदाताओं को 2003 की मतदाता सूची नहीं दिखाई जा रही। कई बीएलओ स्वयं भी यह सूची न होने की बात कह रहे हैं, जिससे मतदाता भ्रमित हैं।

2- 2003 की मतदाता सूची की ऑनलाइन मैपिंग सही नहीं है, जिसके कारण मतदाताओं में आशंका है कि गलत आधार सूची होने पर एसआईआर फॉर्म कैसे सही भरा जाए?

3- गलत मैपिंग के कारण कई एसआईआर फॉर्म तीसरी कॉलम (थर्ड कैटेगरी) में सबमिट हो रहे हैं, जिससे सभी को नोटिस जारी होने की आशंका है।

4- सही दस्तावेज जमा करने वाले अनेक मतदाताओं के नाम भी तीसरी कॉलम में डाले जा रहे हैं, जबकि उन्होंने 2003 की सूची के अनुसार सही विवरण दिया है।

प्रशासन से मांगे गए प्रमुख समाधान:

1- जिन मतदाताओं का या उनके माता-पिता का नाम 2003 की सूची में दर्ज है और उन्होंने उसी आधार पर एसआईआर फॉर्म जमा किया है—
क्या गलत मैपिंग के कारण उनके फॉर्म को तीसरी कॉलम में डालकर नोटिस भेजा जाएगा?

2- यदि नोटिस नहीं भेजा जाएगा, तो इसकी आधिकारिक सूचना समाचार पत्रों, सोशल मीडिया या नोटिस बोर्डों पर अब तक क्यों जारी नहीं की गई?

3- क्षेत्र के राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक बुलाकर स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं की गई?

4- 2003 की मतदाता सूची की मैपिंग कब तक पूरी होगी?

उन्होंने जनहित में इन समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की, ताकि क्षेत्रवासियों को परेशानियों से राहत मिल सके।

इस दौरान बैतुल्लाह, शमशाद अहमद, हिदायतुल्लाह समसी, शकील अहमद, मुबारक, संतराम, शरीफ, शफीक, इस्माइल, सभासद फकीर मोहम्मद, शम्सुल्लाह, सफ़ील, बैतुल्लाह नेता, बैतुल्लाह ठेकेदार आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version