मदन भैया की बेटी की शादी में देश की कई नामी हस्तियों ने की शिरकत | New India Times

विवेक जैन, गाजियाबाद (यूपी), NIT:

सुप्रसिद्ध समाजसेवी और खतौली विधायक मदन भैया की बेटी के विवाह समारोह में धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक और मीडिया जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत कर नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद दिया। विवाह समारोह का भव्य आयोजन उनके गांव जावली में किया गया।

समारोह में पहुंचे हजारों मेहमानों का मदन भैया ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भीड़ अधिक होने के बावजूद सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुव्यवस्थित और अप-टू-डेट रहीं तथा किसी प्रकार की अव्यवस्था देखने को नहीं मिली। विवाह पंडाल की भव्यता के साथ-साथ कन्यादान में अधिकतम 101 रुपये का ही स्वीकार किया जाना समारोह का विशेष आकर्षण रहा। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे के साथ खूब सेल्फी और तस्वीरें लीं।

शादी समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, महामहिम राष्ट्रपति व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन (बागपत), पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं योजना आयोग के पूर्व सदस्य सोमपाल शास्त्री, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी डॉ. जाकिर हसन प्रधान (रटौल), पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेन्द्र गुर्जर (घिटौरा), जिला पंचायत सदस्य जयकिशोर (बागपत), प्रिंस गुर्जर घिटौरा, परशुराम खेड़ा मंदिर बालैनी के महंत देवमुनी जी महाराज, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, समाजसेवी वारीस राशिद, मंत्री केपी मलिक, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, सांसद महेश चंद शर्मा, विधायक अतुल प्रधान सहित अनेक केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं हजारों लोग।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version