विक्की गोहर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर क्रिकेट टीम के उपकप्तान मनोनीत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश सिंचाई (जल संसाधन) विभाग क्षेत्रीय स्पोर्ट्स क्लब, इंदौर की 34वीं अंतर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में 6 संभागों के बीच खेले जाने वाले लेदर बॉल क्रिकेट के लिए इंदौर संभाग टीम का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया अटल बिहारी वाजपेयी खेल परिसर, इंदौर में चयन समिति अध्यक्ष दत्तात्रेय वराट, प्रभारी दीपक धींग और प्रांतीय अंकेक्षक विनोद नागर की उपस्थिति में संपन्न हुई।

इंदौर संभाग क्रिकेट टीम में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, संभाग क्रमांक 8 सनावद के युवा क्रिकेटर विक्की गोहर को उपकप्तान के पद पर मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही संभाग क्रमांक 21 सनावद के मुकेश मेहरा, तथा संभाग क्रमांक 32 बड़वाह के अनिल परमार और महेश अल्सर को भी टीम में चयनित किया गया।

बड़वाह विधानसभा के इन सभी खिलाड़ियों के चयन पर एन.डी. ऊटवाल, डी.के. पटेल, टटवाल साहब, दीपक धींग, विनोद नागर सहित खेलप्रेमियों ने बधाई प्रेषित की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version