खेत में मिली युवती की लाश से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में खेत में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में युवती की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की भी संभावना सामने आ रही है।

एसपी राजेश द्विवेदी ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि 22 वर्षीय युवती का शव खेत में मिला है और युवती के गले पर गंभीर घाव के निशान पाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version