मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जुन्नारदेव के अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया के बस स्टैंड पर एक बुजुर्ग की अज्ञात कारणों से अचानक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम बेड़ू पिता सवल, निवासी ग्राम बिछुआ बताया जा रहा है। बुजुर्ग बस स्टैंड पर अचानक गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। चौकी प्रभारी अंजना मरावी भी मौके पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। मौत किन कारणों से हुई, इसकी अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
