मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के नेतृत्व में दिनांक 24.11.25 को पुलिस फोर्स द्वारा शहर के संवेदनशील क्षेत्रों—लालबाग थाना, गुलाबगंज, सागर टावर, मिल चाल, और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में “एरिया डोमिनेशन” करते हुए व्यापक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान क्षेत्र में रहने वाले अपराध प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों, गुंडों एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई तथा उन्हें शांति व्यवस्था भंग न करने की कड़ी चेतावनी दी गई।
एरिया डोमिनेशन अभियान में थाना प्रभारी कोतवाली श्री सीताराम सोलंकी, थाना प्रभारी शिकारपुरा श्री विक्रम सिंह चौहान, थाना प्रभारी गणपति नाका श्री सुरेश महाले, थाना प्रभारी लालबाग श्री अमित जादौन, यातायात प्रभारी श्री राजेश बारवाल, सूबेदार श्री नागेंद्र सिंह ठाकुर एवं चारों थानों का पुलिस बल मौजूद रहा।
बुरहानपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ जानकारी साझा न करें। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
