सोनभद्र पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई: ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही 1.35 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

यातायात माह एवं अवैध शराब तस्करी विरोधी अभियान के तहत थाना दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय की निगरानी में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 23.11.2025 को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना (बिहार) से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना दुद्धी पुलिस टीम ने रेणुकूट–दुद्धी मार्ग स्थित ग्राम कादल के पास एक ट्रक RJ 09 GE 6492 को चेकिंग के दौरान रोका। तलाशी में ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही—

680 पेटी (15120 बोतलें)

6085.44 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब            (मैकडावल नं.1 एवं इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की ब्रांड)

बरामद की गई। शराब एवं ट्रक की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये बताई गई है। मौके से एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ विवरण

गिरफ्तार अभियुक्त बभूता राम ने पूछताछ में बताया कि ट्रक संख्या RJ 09 GE 6492 का मालिक संजय सिंह देवड़ा, निवासी रतलाम/चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) है। उसके निर्देश पर पंजाब से अवैध अंग्रेजी शराब लोड की गई थी।

शराब को छिपाने के लिए ट्रक में पीछे की ओर धान की भूसी व लकड़ी का बुरादा लादा गया था। ट्रक मालिक ने चावल के बिल्टी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए थे, ताकि चेकिंग के दौरान ट्रक को सामान्य सामान ले जाने वाला दिखाया जा सके।

अभियुक्त ने बताया कि यह शराब बिहार राज्य में डिलीवर की जानी थी और डिलीवरी स्थान की अंतिम जानकारी फोन पर दी जानी थी। बरामद शराब पर असली बारकोड हटाकर नकली बारकोड चस्पा किए गए थे। बिहार में शराबबंदी होने के कारण वहाँ अवैध शराब अधिक दामों में बिकती है, जिससे तस्करों को भारी मुनाफा होता है। अभियुक्त इससे पहले भी इसी मालिक के निर्देश पर कई खेप पहुंचा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- बभूता राम पुत्र तिलोका राम

निवासी – उत्तरी डेर रेडाना, थाना रामसर, जिला बाड़मेर (राजस्थान)
उम्र – लगभग 22 वर्ष (ट्रक चालक)

वांछित अभियुक्त

1- संजय सिंह देवड़ा पुत्र चन्द्र सिंह देवड़ा
निवासी – H.N.-132, वार्ड नं.9, तेजाजी मंडी, उसरागर, रतलाम (MP)
C/O सेक्टर नं.1, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
(ट्रक/वाहन स्वामी)

बरामदगी का विवरण

1- 680 पेटी (15120 बोतल) – 6085.44 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब
2- अशोक लीलैंड ट्रक संख्या RJ 09 GE 6492 – (अनुमानित मूल्य 35 लाख रुपये)
3- एक एंड्रॉयड मोबाइल
4- नकद 10,200 रुपये
5- चार कूटरचित दस्तावेज

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

1- उ0नि0 हरिकेश राम आज़ाद, प्रभारी चौकी कस्बा दुद्धी

2- उ0नि0 जयशंकर राय, प्रभारी चौकी अमवार

3- उ0नि0 श्यामजी सिंह यादव

4- हे0का0 सर्वेश कुमार सिंह

5- हे0का0 मो0 खालिद खान

6- हे0का0 लक्ष्मण शंकर यादव

7- का0 आनंद कुमार यादव, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version