मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के अंतर्गत डुंगरिया ग्राम पंचायत के ग्राम खापा स्वामी कोल्हिया पनारा सहित आसपास के ग्रामीण अंचल इलाकों के किसानों से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष मक्के की फसल तो किसानों की अच्छी हुई है परंतु किसानों को मक्के की फसल का उचित दाम नहीं मिलने से किसानों को चिंता सता रही है जैसे कि किसानों ने बताया कि अधिक लागत बीज यूरिया खाद डाले मजदूरी जुताई कटाई देखरेख कर अधिक लागत लगाया गया मक्की की फसल में परंतु अब मक्के की सही दाम नहीं मिल रहे हैं सोसाइटी में लगभग 16 रुपए किलो का मक्का की खरीदी हो रही है।
जिससे किसानों को बड़ा नुकसान होने का आशंका जताई जा रही है वहीं दूसरी ओर बड़े व्यापारी अनाज के ₹11₹12 से 13 और 14 रुपए तक की खरीदी कर रहे हैं जिससे किसान मायूस है एवं परेशान है किसानों को मक्के की फसल में घटा नजर आ रहा है किसानों ने मक्के को बड़ी उम्मीद लगा कर खेत से कटाई की मक्का निकला घर लाया जब बेचने की बारी आई तो मक्के की फसल के अच्छे दाम नहीं मिलने से किसान मायूस शासन प्रशासन से मक्के कीमत बढ़ाने की मांग की है।
