पीलीभीत के गौवध आरोपियों से शाहजहांपुर पुलिस की मुठभेड़, दो घायल, एक गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

गौकशी अधिनियम में वांछित तीन आरोपियों से देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि थाना कांट क्षेत्र में 10 नवंबर को एक गांव में गौकशी की घटना हुई थी। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया था। पहले एक आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा जा चुका था, जबकि दो अभियुक्तों ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था।

एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन आरोपी किसी नई घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। खुटार पुलिस जब बुजलिया–बरकलीगंज की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुँची, तो आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी भूरे खां और जफर के पैरों में गोली लगी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उनका तीसरा साथी जावेद भी गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना खुटार प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अनुज चौधरी, विवेक सिंह, सोहनलाल सहित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से दो अवैध तमंचे, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं।

आरोपियों के आपराधिक इतिहास भी सामने आए हैं—

भूरे खां पर 21 मुकदमे दर्ज

जावेद पर 14 मुकदमे दर्ज

जफर पर 13 मुकदमे दर्ज

By nit

Exit mobile version