मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
सुन्नी दावत-ए-इस्लामी(SDI) ज़िला बुरहानपुर के निगरा डॉक्टर फिरोज़ खान नूरी ने अपने समस्त मित्र मंडली की ओर से जानकारी देते हुए बताया कि सुन्नी दावत ए इस्लामी बुरहानपुर शाखा के ज़ेरे एहतेमाम बतारीख 25 11 2025 मंगलवार को एक रोज़ा अज़ीम उश शान सुन्नी इज्तेमा बनाम इस्लाहे मआशरा कांफ्रेंस का इनएक़ाद जनाब सैयद क़मरुल हुदा साहब और हज़रत सैयद अबु बकर अहमद क़ादरी साहब क़िब्ला की सरपरस्ती में और पीरे तरीक़त हज़रत अल्लामा मौलाना अलहाज अहमद अशरफ़ अशरफी क़िब्ला,, सुन्नी धार्मिक विद्वान हज़रत अल्लामा मौलाना कलीम अशरफ़ अशरफी, सैयद मुस्तफ़ा अली सागर और वरिष्ठ अधिवक्ता खलील अहमद अंसारी अशरफी की सदारत में दरगाह हज़रत शाह-चमन-वली के आस्ताने के पास, जय स्तंभ चौक पर बाद नमाज़ ए ईशा आयोजित किया गया है।
इस आयोजन में सुन्नी दावत ए इस्लामी सूरत गुजरात के निगरा हज़रात में सर्वश्री हाफ़िज़ अमीन रिज़वी साहब क़िब्ला और डॉक्टर आदिल खान रब्बानी साहब क़िब्ला भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस अज़ीम उश शान सुन्नी इज्तेमा को देश के प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान हज़रत सैयद अमीनुल कादरी साहब क़िब्ला (निगरा सुन्नी दावत ए इस्लामी खानदेश) मालेगांव महाराष्ट्र और हाफ़िज़ अमीन रिज़वी साहब क़िब्ला मुक़र्रिर ए खुसूसी की हैसियत से संबोधित करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हज़रत सैयद साहब की सभा मध्य प्रदेश के सेंधवा में दोपहर 1:00 बजे आयोजित की गई है उसे सभा को संबोधित करने के बाद वह बुरहानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
बुरहानपुर की सभा का संबोधित करने के बाद मालेगांव पहुंचकर आप प्रवचन हेतु पांच दिवसीय दौरे पर मॉरीशस जाएंगे। डॉक्टर फिरोज़ ख़ान नूरी ने बताया कि सुन्नी दावते इस्लामी का 3 रोज़ा वार्षिक सम्मेलन वादी ए नूर आज़ाद मैदान मुम्बई में 12,13 एवं 14 दिसंबर 2025 शुक्रवार शनिवार और रविवार को आयोजित होगा।
जिस में 12 दिसंबर का इज्तेमा विशेष रूप से ख़्वातीन ए इस्लाम के लिए आयोजित किया गया है। वहीं 13 14 का दो रोज़ा 33 वा वार्षिक इज्तेमा पुरुष वर्ग के लिए आयोजित किया गया है। आयोजकों की ओर से डॉक्टर फिरोज़ खान नूरी ने नगर की सर्व धर्म प्रेमी जनता से इस कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है।
