अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
थाना मिश्रौलिया पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो अभियुक्तों और चार बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत माननीय न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह के नेतृत्व में 23.11.2025 को मु०अ०सं० 162/25, धारा 70(1), 351(3) बीएनएस तथा 3(2)–V एससी/एसटी एक्ट से संबंधित दो अभियुक्तों और चार बाल अपचारियों को ग्राम भैंसहवा, टोला गुलरिहा तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में जग्गी पुत्र उदयराज और सिकंदर पुत्र मनगाठू शामिल हैं, जबकि चार बाल अपचारियों को ग्राम सोनौली नानकार, टोला सिकरीडीह थाना मिश्रौलिया, जनपद सिद्धार्थनगर से पकड़ा गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह, उपनिरीक्षक श्याम कन्हैया दूबे, छविनाथ राम, गोरखनाथ, मुख्य आरक्षी तेजप्रकाश मौर्या, आरक्षी राकेश कुमार, चन्द्रेश कुमार, अनिल चौहान, कुलभास्कर वर्मा तथा सुकेश साह शामिल रहे।
