सारंग मालानी: अकोट का वह चेहरा जो सिर्फ काम से पहचाना जाता है | New India Times

ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

अकोट शहर में एक ऐसा चेहरा है जो सिर्फ अपने काम से जाना जाता है। जो हमेशा अपने काम में ही मसरूफ रहता है। जो सिर्फ जनता के काम आने वाला एक मेहनती और मिलनसार व्यक्ति है। जिसके दिल में गरीबों के लिए प्यार है और ज़रूरतमंदों के लिए हमदर्दी हमेशा दिखाई देती है। यह वही चेहरा है जिसने अपनी जिंदगी के 32 साल गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में लगा दिए। रात के घने अंधेरों में गरीब मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का काम करने वाला यह व्यक्ति हर समय मदद के लिए तैयार रहता है।

सारंग मालानी ने एक ही पार्टी में इतने लंबे समय तक रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। पिछले 8 सालों से वह कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष के रूप में ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं। अकोट शहर में कांग्रेस पार्टी के भीतर सभी समाज के लोगों को जोड़कर रखना, पार्टी के प्रति ईमानदारी दिखाना और हर बार अधिक से अधिक नगरसेवक लाने के लिए मेहनत करना—यह सब सारंग मालानी ने ही कर दिखाया है। इसी वजह से शहर के लगभग सभी समाजों के लोग उन्हें प्यार और सम्मान देते हैं।

यह चेहरा उस बुलंदी और कामयाबी का प्रतीक है, जो मुसीबत और परेशानी में हर व्यक्ति के साथ खड़ा दिखाई देता है।
इसी लिए शहर की जनता गर्व से कहती है—
“सारंग मालानी नाम तो सुना होगा।”

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version