एकता–समानता के लिए SC/ST/OBC MINORITY महासंघ की विशेष बैठक | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

SC/ST/OBC MINORITY महासंघ की ओर संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर महासंघ बनाने हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आप सभी का हार्दिक स्वागत है।

हमारा लक्ष्य संविधान के मूल्यों — समानता, न्याय और बुनियादी अधिकारों — को समझना और समाज में एकता को मज़बूत बनाना है। इस बैठक में हम कार्यक्रम का रूपरेखा तय करेंगे, वक्ताओं के कर्तव्य बाँटेंगे और विभिन्न समाजिक समूहों के बीच समन्वय बढ़ाने के व्यावहारिक कदम उठाएँगे।

हम विशेष रूप से सभी समाज प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, युवा और महिलाओं से आग्रह करते हैं कि वे मिलकर संवाद करें, मतभेदों को परे रखते हुए साझा समाधान और एकजुटता का संकल्प लें। केवल संयुक्त प्रयास से ही सामाजिक असमानताओं का प्रभावी मुकाबला सम्भव है।

प्रस्तावित कार्यक्रम सार:
• संविधान प्रस्तावना का वाचन
• सभी सामाजिक बंधुओं के विचार (मुख्य अतिथि / विशेष वक्ता / समाज प्रतिनिधि)।
• चर्चा व कार्य-योजना निर्धारण
• आर्थिक व्यवस्था ।
• समापन व एकता का संकल्प

बैठक का स्थान: समता बुद्ध विहार, डॉ आंबेडकर नगर, पुराना परासिया नाका, छिंदवाड़ा
दिनांक: 23/11/2025
समय: दोपहर 2 बजे

कृपया समय पर उपस्थित रहकर अपना समर्थन और सुझाव दें — एकता में ही हमारी शक्ति है।

हम बट गए तो खो जाएंगे
जुड़ गए तो छा जाएंगे।
मिलकर चले तो दुनिया में
अपनी पहचान बना जायेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version