समाजवादियों ने मुलायम सिंह यादव की 86वीं जयंती पर पुष्पांजलि कर किया नमन | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की 86 वीं जयंती पर समाजवादियों ने पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया। इस मौके पर समाजवादियों ने संयुक्त रूप से श्रद्धेय नेताजी को याद करते हुए उन्हें गरीब, मजदूर, नौजवान, किसान, शोषित, वंचित एवं महिलाओं, पिछड़ों, दलितों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्षशील हिमायती बताकर उनके पद चिन्हों पर चल कर 2027 में सरकार बनाने का संकल्प लिया।

मुलायम सिंह यादव के चित्र पर प्रदेश सचिव व मथुरा-वृंदावन विधानसभा एसआईआर. प्रभारी जागेश्वर यादव, महानगर अध्यक्ष रितु गोयल, महासचिव अभिषेक यादव, रमेश सैनी, उपाध्यक्ष भगवती चतुर्वेदी,रिषि अग्निहोत्री, जय शर्मा, शिवम शर्मा, राजेश यादव, राजेन्द्र फरारी, राजेश कन्डेरे, धर्मेन्द्र सिंह आदि ने पुष्प अर्पित कर नमन् किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version