अवैध हथियार बनाने के अड्डे पर पुलिस का छापा, हथियारों के साथ दो गिरफ्तार | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT; ​अवैध हथियार बनाने के अड्डे पर पुलिस का छापा, हथियारों के साथ दो गिरफ्तार | New India Timesअपर पुलिस अधिक्षक शशिशेखर सिंह ने पुलिस कार्यालय स्थित किरण हाल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हरचंदपुर थाना क्षेत्र में एक ट्यूबेल पर अवैध असलहों के बनाने के उपकरण सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा के अपराध नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत उस समय हरचन्दपुर थाना पुलिस ने स्वाट टीम के साथ थाना क्षेत्र के अंगुरी गांव में अंशू सिंह के टयूबबेल पर चल रही असलहा फैक्टी पकडी गई है। इस फैक्टी में देशी तमंचा बनने के उपकरण के अलावा तीन देसी पिस्तौल के साथ दो आरोपी जिसमें अंशू सिंह पुत्र सुधीर कुमार सिंह, निवासी अंगुंरी, सूरज सिंह पुंत्र  जय प्रकाश, निवासी पूरे लखन थाना हरचन्दपुर पकडे गये हैं। इसके अलावा मनीश यादव पुलिस पकड़ में नही आया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस दल को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की गई।

By nit

Exit mobile version