संत अर्नोल्ड्स स्कूल मेघनगर में फन फेयर, उत्सव और साइंस एग्जिबिशन का भव्य आयोजन सम्पन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

संत अर्नोल्ड्स स्कूल मेघनगर में फन फेयर, उत्सव और साइंस एग्जिबिशन का भव्य आयोजन सम्पन्न | New India Times

मेघनगर की प्रसिद्ध संत अर्नोल्ड्स स्कूल में उत्सव के तहत फन फेयर एवं साइंस एग्जिबिशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति में मोबाइल के दुरुपयोग और इसके दुष्परिणामों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया, जिसके माध्यम से मोबाइल एडिक्शन के असर को बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया।

संत अर्नोल्ड्स स्कूल मेघनगर में फन फेयर, उत्सव और साइंस एग्जिबिशन का भव्य आयोजन सम्पन्न | New India Times

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम श्रीमती रीतिका पाटीदार ने अपने उद्बोधन में स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यों की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की। थाना प्रभारी श्री के. एल. वरकड़े ने स्कूल में निरंतर आयोजित होने वाले रचनात्मक कार्यक्रमों के लिए सभी को बधाई दी।कार्यक्रम में समाज सेविका श्रीमती सीमा सुरेशचंद्र जैन, एसवीडी संस्था के प्रोविंशियल फादर पॉलराज, कैथोलिक डायसिस के बिशप पीटर खराड़ी, विकर जनरल फादर थॉमस पी. ए., सेक्रेटरी फादर सिल्वेस्टर मेडा, फादर जोमोन, जेम्स पॉल, पालक-शिक्षक संघ के सदस्य, हजारों की संख्या में पालकगण, बच्चे और शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाज सेविका श्रीमती सीमा सुरेशचंद्र जैन, एसवीडी संस्था के प्रोविंशियल फादर पॉलराज, कैथोलिक डायसिस के बिशप पीटर खराड़ी, विकर जनरल फादर थॉमस पी. ए., सेक्रेटरी फादर सिल्वेस्टर मेडा, फादर जोमोन, जेम्स पॉल, पालक-शिक्षक संघ के सदस्य, हजारों की संख्या में पालकगण, बच्चे और शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन अंकित भूरिया एवं नेहा मेहता ने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर किया। अतिथियों का स्वागत फादर डिमेलो एवं सिस्टर दीपा ने किया तथा आभार प्रदर्शन फादर एंड्रयूज लोबू द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article