मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बुरहानपुर एवं सिविल सर्जन सह अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में पं. शिवनाथ शास्त्री शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय, बुरहानपुर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया, जिस में जॉइंट्स फेडरेशन अधिकारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र जैन, डॉ. निखिल चौधरी (मेडिकल ऑफिसर, मनकक्ष प्रभारी), श्रीमती सीमा डेविड (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर) तथा महाविद्यालय से प्राचार्य डॉ. अरविंद पटेल, डॉ. दीपक नायक, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. उर्मिला, डॉ. एस.के. आचार्य सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में समाजसेवी श्री महेंद्र जैन ने कहा: आयुर्वेद के क्षेत्र में छात्र-छात्राएं स्वयं का भी मानसिक स्वास्थ्य संतुलित करते हुए समाज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए कार्य प्रेरित करें। सत्र में छात्रों को मानसिक संतुलन,तनाव प्रबंधन,आत्म हत्या के कारण एवं निदान (शॉर्ट फिल्म),कार्यक्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता, तथा आयुर्वेद में मन–शरीर संतुलन के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही मनहित ऐप और टेली मानस हेल्पलाइन 14416 के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य: विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक शिक्षा के साथ मानसिक स्वास्थ्य की उपयोगिता समझाकर उन्हें भविष्य में आदर्श आयुर्वेदाचार्य के रूप में प्रतिज्ञा ली गई एवं समाज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और सहयोग हेतु प्रेरित करना।
