उदय संस्था व विभिन्न विभागों द्वारा मुंजाल प्राथमिक विद्यालय में संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

उदय संस्था व विभिन्न विभागों द्वारा मुंजाल प्राथमिक विद्यालय में संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित | New India Times

प्राथमिक शाला ग्राम मुंजाल में उदय संस्था, पुलिस विभाग, श्रम विभाग, पंचायत एवं शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला झाबुआ महिला थाना से रक्षा सखी श्रीमती अनिता तोमर, नेहा गणावा, रूपाली उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में श्रम विभाग झाबुआ से सब इंस्पेक्टर श्रीमती नलिनी कटारा शामिल हुईं।

उदय संस्था व विभिन्न विभागों द्वारा मुंजाल प्राथमिक विद्यालय में संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित | New India Times

विद्यालय की प्राचार्य श्यामा मावी, शिक्षक रवि कुमार चौहान, पंकज भाबोर, रतन कटारा, कामिल वसुनिया, कुमारी मोनिका अमलीयार सहित उदय संस्था बड़ी धामनी से डायरेक्टर निर्मला मराड़ी, प्रोग्राम पर्सन विद्या भूरिया, एनिमेटर गब्बू वसुनिया, कविता बारिया, बाल मित्र नीना वसुनिया, सविता वसुनिया, रेखा भूरिया उपस्थित रहे।

उदय संस्था व विभिन्न विभागों द्वारा मुंजाल प्राथमिक विद्यालय में संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित | New India Times

ग्राम बड़ी धामनी, कोटड़ा, सूजापुरा एवं ग्वालरुडी के बाल समूह के बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कुल 256 सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे और मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। उदय संस्था से एनिमेटर गब्बू वसुनिया ने कार्यक्रम का उद्देश्य संदर्भ पत्र के माध्यम से बताया।

मुख्य अतिथि अनिता तोमर और नेहा गणावा ने बच्चों को शिक्षा, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, टोल-फ्री नंबर 112, 1930 (साइबर सेल) के बारे में जानकारी दी। साइबर क्राइम से बचाव, मोबाइल में आने वाले संदिग्ध लिंक न खोलने तथा अनजान गेम/ऐप डाउनलोड न करने के बारे में प्रैक्टिकल तरीके से समझाया गया।

श्रम विभाग से सब इंस्पेक्टर नलिनी कटारा ने बच्चों को बताया कि 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे मजदूरी नहीं कर सकते, और 14 से 18 वर्ष के बच्चे केवल हल्के/जरूरत अनुसार कार्य कर सकते हैं, कठिन श्रम बिल्कुल नहीं।

मुंजाल, सजापुरा, बड़ी धामनी, कोटड़ा व ग्वालरुडी के बच्चों ने चाचा नेहरू पर भाषण, नृत्य, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण, और कविता पाठ में भाग लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

उदय संस्था से एनिमेटर कविता बारिया ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा प्राथमिक शाला मुंजाल के शिक्षक रवि कुमार चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्राम मुंजाल के सरपंच पति काला कटारा द्वारा सभी व्यवस्थाएँ की गईं। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम पर्सन विद्या भूरिया द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article