मैहर कलेक्टर के निर्देश: सीएम हेल्पलाइन के जवाब सुधारें और पुरानी शिकायतों को करें अपडेट | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मैहर कलेक्टर के निर्देश: सीएम हेल्पलाइन के जवाब सुधारें और पुरानी शिकायतों को करें अपडेट | New India Times

मध्यप्रदेश के मैहर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने आज दिनांक 20 नवम्बर 25 को सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों से कहा है कि सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में अंकित जबाब अधिकारी स्वयं देखें और उचित नहीं पाये जाने पर सुधारें। इसी प्रकार पुरानी लंबित शिकायतों में अंकित किये गये जबाब भी अपडेट करें।

मैहर कलेक्टर के निर्देश: सीएम हेल्पलाइन के जवाब सुधारें और पुरानी शिकायतों को करें अपडेट | New India Times

गुरूवार को मैहर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न समय-सीमा पत्रकों की बैठक में कलेक्टर ने विभाग प्रमुख अधिकारियों को स्पष्ट किया कि सप्ताह में एक दिन मैहर जिले में टीएल और अन्य आवश्यक विभागीय बैठकें होती है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी स्वतः उपस्थित नहीं रहते और अपने एवज में प्रतिनिधियों को भेजते हैं। जिन्हें कोई जानकारी नहीं रहती है।

कलेक्टर रानी बाटड ने कहा कि अगली टीएल बैठक में संबंधित विभाग के जिम्मेदार प्रमुख अधिकारी स्वतः उपस्थित रहेंगे और उनकी जगह उनके प्रतिनिधि मान्य नहीं किये जायेंगे। इस मौके पर अपर कलेक्टर संजना जैन, एसडीएम दिव्या पटेल, आरटीओ संजय श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी कंचन श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र बांगरे, एसडीओ फारेस्ट यशपाल मेहरा, ईईआरईएस लाजरूस केरकेट्टा, सहायक संचालक पिछडा वर्ग आरके शुक्ला, एलडीएम रविरंजन भी उपस्थित थे।

कलेक्टर रानी बाटड ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में कमजोर परफारमेंस पर 19 विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद भी ग्रेडिंग के अंतिम दिनों में कोई भी प्रगति नहीं दिख रही है। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें नाट-अटेण्ड भी हो रही है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगले दो-तीन घण्टों में सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में प्रयास कर विभाग की स्थिति ठीक करें और नाट-अटेण्ड की शिकायतों को रिओपन करायें।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री को विभाग में मात्र 4 शिकायते लेकर डी श्रेणी में होने पर गहरी अप्रसन्नता व्यक्त की। खाद्य विभाग के अधिकारी से कलेक्टर ने कहा कि लाइन विभागों मार्कफेड, नान या सहकारिता विभाग के असहयोग से आपकी शिकायतें निराकृत नहीं हो पा रही है तो आयुक्त को इस बारे में लिखे।

कलेक्टर-कमिश्नर कान्फ्रेंस के बिंदुओं और निर्देशों के परिपालन की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने कहा कि विभाग अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित निर्देशों में की गई कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन भेजे। कलेक्टर ने उद्योग विभाग के अधिकारियों से कहा कि शुक्रवार को मैहर जिले में औद्योगिक निवेश करने वाले एमओयू साइन करने वाले उद्यमियों की बैठक दोपहर 12 बजे से होगी। जिसमें सभी संबंधितों को उपस्थित कराये।

धरती आबा अभियान की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि इन गांवों में 1414 जाति प्रमाण पत्र बनने शेष है। राजस्व अधिकारी शीघ्र जारी कराये। ई-आफिस से प्राप्त फाइलों की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि अभी दो या तीन विभाग ही इसका उपयोग कर रहे है। उनमें भी फाइल के साथ निर्देश और हस्ताक्षर योग्य पत्र डाउनलोड नहीं किये जा रहे हैं। भविष्य में कलेक्टर को विभागों द्वारा भेजी जाने वाली फाइले ई-आफिस में ही स्वीकार की जायेगी।

कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को दो बार सचेत करने पर भी निम्न गुणवत्ता से शिकायतें बंद करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। स्वरोजगार मेला की तैयारी और स्वरोजगार योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति की समीक्षा में कलेक्टर ने एलडीएम को कहा कि बैंकों में अनावश्यक और लम्बे समय तक प्रकरण लंबित नहीं रखे। स्वीकृति योग्य प्रकरणों में ऋण स्वीकृत करें और अयोग्य प्रकरणों को विभाग को समय पर लौटाये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article