मीरा-भाईंदर मनपा: 358 पदों की भर्ती प्रक्रिया विवादों में, आसिफ शेख की मांग पर फडणवीस ने दिए कार्यवाही के आदेश | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मीरा भाईंदर महानगरपालिका ने सेवा प्रवेश नियमों को राज्य सरकार की मंजुरी लिये बिना  358 कर्मचारियों की चल रही प्रक्रिया को स्थगित व रद्द करके कई वर्षों से मनपा के विभिन्न विभागों में काम कर रहे स्थानीय कर्मचारियों को ही ठोक मानधन पर मनपा में लेने की मॉंग पुर्व राज्यमंत्री व मनपा के विरोधी पक्षनेता एनसीपी अजितदादा पवार गुट के महाराष्ट्र प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी डॉ आसिफ शेख ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर की है।जिसपर मुख्यमंत्री ने कार्यवाही करने के आदेश मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा को दिये हैं।

गौरतलब है कि मीरा भाईंदर महानगपालिका में सार्वजनिक बांधकाम स्वास्थ्य अग्निशमन व अन्य विभागों में इंजिनियर फ़ायरमैन क्लर्क स्वास्थ्य अधिकारी आदि 358 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज(टीसीएस) द्वारा परीक्षा ली गई थी जिसमें मनपा प्रशासन ने सेवा प्रवेश नियमों की मान्यता राज्य शासन से प्राप्त नहीं की थी।

इस संबंध में डॉ आसिफ शेख ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर उन्हें पत्र देकर बताया कि मनपा प्रशासन के सेवा प्रवेश नियमों को राज्य सरकार की मंजुरी मिली नहीं फिर भी जल्दबाज़ी में भर्ती प्रक्रिया चल रही है और जो स्थानीय कर्मचारी कई सालों से मनपा के विभिन्न विभागों में ठेकेदारों द्वारा कार्यरत है उनपर अन्याय होनेवाला है इसलिए 358 की भर्ती प्रक्रिया स्थगित रद्द करके वर्षों से काम कर रहे स्थानीय कर्मचारियों ठोक मानधन मनपा में नियुक्ति की जाय।

मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए तत्काल मनपा आयुक्त को इस संबंध में कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं जिससे स्थानीय कर्मचारियों को न्याय मिलने की संभावना जताई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version