भिंड पुलिस का शॉर्ट एनकाउंटर: लूट का आरोपी गोली लगने के बाद गिरफ्तार, अवैध हथियार व बाइक बरामद | New India Times

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ, भिंड (मप्र), NIT:

भिंड पुलिस ने मौ थाना क्षेत्र में शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान लूट के एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जवाबी गोलीबारी में आरोपी के हाथ में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार और मोटरसाइकिल जप्त की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी भिंड जिले के कई थाना क्षेत्रों में लूट की वारदातों को अंजाम देता रहा है।

घायल आरोपी का उपचार मौ उप-स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
यह कार्रवाई भिंड पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन में, डीएसपी हेडक्वार्टर दीपक तोमर, अटेर एसडीओपी एवं मौ एसडीओपी के मार्गदर्शन में की गई।

संयुक्त टीम में ऊमरी टीआई शिवप्रताप सिंह राजावत, नयागांव थाना प्रभारी वैभव तोमर, बरोही थाना प्रभारी अतुल सिंह भदौरिया, साइबर प्रभारी सत्यवीर सिंह, तथा पुलिस स्टाफ राहुल यादव और सतेन्द्र यादव शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version