एसआईआर सर्वे में लापरवाही बरतने पर निगमायुक्त एवं अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने 2 कर्मचारी को किया निलंबित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिले में चल रहे एस आइ आर (S I R) सर्वे कार्य में लापरवाही बरतने पर आयुक्त नगर पालिका निगम एवं अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप श्रीवास्तव द्वारा नगर निगम बुरहानपुर के दो सहयोगी कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर बुरहानपुर श्री हर्ष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया की जितेंद्र सपकाले सहायक राजस्व निरीक्षक एवं देवदत्त मेढे ट्रेसर नगर पालिक निगम बुरहानपुर अपने कार्य पर अनुपस्थित पाए गए।

संपर्क करने पर उनका मोबाइल बंद पाया गया। इनके अधीनस्थ मतदान केंद्र में प्रगति अत्यंत निराशाजनक है। उनके मतदान केंदों की कार्य में धीमी गति से कार्य प्रभावित हुआ है। जितेन्द्र सपकाले सहायक राजस्व निरीक्षक एवं देवदत्त मेढे ट्रेसर नगर निगम बुरहानपुर,भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों को समयसीमा में सौंपे गए कार्यों में घोर लापरवाही, उदासीनता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन काल में जितेंद्र सपकाले,देवदत्त मेढे का मुख्यालय कार्यालय अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी, नगर पालिक निगम बुरहानपुर में नियत किया जाता है। साथ ही नोडल एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी रितेश पाटीदार ने अवगत कराया की SIR कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

सभी कर्मचारी अपने दायित्व का निर्वहन करें। प्राप्त जानकारी के अनुसार जितेंद्र सपकाले इसके पूर्व भी विभागीय अधिकारियों की अवहेलना एवं लापरवाही पूर्वक कार्य करने के कारण निलंबित हुए हैं। यह उनकी पुरानी आदतों में शामिल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version