तनाव में धैर्य, नशे से दूरी और आत्महत्या से पूरी तरह दूरी—यही है स्वस्थ ग्रामीण जीवन की कुंजी: मन कक्ष विभाग, जिला चिकित्सालय बुरहानपुर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते आत्महत्या के मामलों, नशीले पदार्थों के सेवन और मानसिक तनाव को ध्यान में रखते हुए, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बुरहानपुर तथा सिविल सर्जन-सह-अधीक्षक जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के मार्गदर्शन में मन कक्ष विभाग, जिला चिकित्सालय बुरहानपुर की टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेपानगर में जांच–परामर्श एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर में गर्भवती महिलाओं के प्रसव-पूर्व एवं प्रसव-पश्चात मानसिक स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड एवं ABHA ID के महत्व, तथा बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक सभी आयु वर्ग में मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

शिविर में उपस्थित सभी ग्रामीणों का स्वास्थ्य मूल्यांकन, तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन, एवं मानसिक समस्याओं के समाधान हेतु निःशुल्क जांच और परामर्श प्रदान किया गया।
टीम ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपलब्ध मन्हिट ऐप (Manhit App) तथा मानसिक आपातकालीन हेल्पलाइन 14416 के उपयोग की जानकारी भी दी। लोगों को नशे से दूरी बनाने, अंधविश्वास व भ्रांतियों से बचने तथा ज़रूरत पड़ने पर तुरंत मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य:

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते आत्महत्या के मामलों को कम करना

नशीले पदार्थों के सेवन पर रोक लगाना

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना

मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और समुदाय में समर्थन को मजबूत करना

कार्यक्रम में मन कक्ष विभाग जिला बुरहानपुर से डॉ. निखिल चौधरी (मेडिकल ऑफिसर), मनकक्ष टीम तथा सीएचसी नेपानगर से डॉ. हिमांशु (मेडिकल ऑफिसर) और उनका स्टाफ उपस्थित रहा। बड़ी संख्या में मरीज, परिजन और ग्रामीणजन इस शिविर में शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version