मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालेंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव प्रकाश शुक्ला (लखनऊ) के आदेश पर मध्य प्रदेश के अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव (उज्जैन)द्वारा संगठन मंत्री दीपा गोगले की अनुशंसा पर संजयसिंह शिन्दे (बुरहानपुर) को मध्य प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। अब शिन्दे को मध्य प्रदेश के सभी जिलों में जाकर संगठन को मज़बूत बनाने हेतु सदस्यता अभियान चलाकर अधिकाधिक संख्या में सदस्य बनाकर सभी ज़िलों की कार्यकारिणी समिति गठित करना होंगी।
शिन्दे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष देव प्रकाश शुक्ला और प्रदेश अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, संगठन मंत्री दीपा गोगले और संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियो का आभार मानते हुए कहा है कि मुझे सौंपी गई ज़िम्मेदारी को मैं नियमानुसार पालन करूँगा। नियुक्ति पश्चात् शिन्दे ने बताया मेरा यह चयन विगत छह वर्षो में मेरे द्वारा किये जा रहे अनेक सामाजिक कार्यों को देखकर किया गया है।
विशेषतः रोटी बैंक के माध्यम से निराश्रित गरीब बुजुर्गो को तीन लाख से अधिक ताज़े भोजन से भरे टिफ़िन उनके घर तक रोज़ निशुल्क पहुँचाना और बेघर बुजुर्गो को आश्रम में रखकर उनकी सारी ज़रूरते पूर्ण करना तथा महिलाओ के लिए निशुल्क साड़ी वितरण केंद्र प्रारम्भ करना आदि अनेक कार्यों का अवलोकन किया गया। संजयसिंह शिन्दे की नियुक्ति पर सर्व प्रथम वैद्य सुभाष माने, दिनेश जुनागढ़े, रितेश बाविस्कर आदि ने शुभकामना प्रेषित की।
