आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने लगाई फांसी | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो हनुमत नगर निवासी राहुल वर्मा उम्र 40 वर्ष ने मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे आर्थिक तंगी  के कारण कमरे के छत की कुण्डी से साल बाध कर आत्महत्या कर लिया है। इससे युवक की मौके पर मौत हो गई सूचना पा कर मौके पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर दो निवासी राहुल वर्मा उम्र 40 वर्ष जो आर्थिक तंगी से जूझ रहा था उसके जीवन में खस्ताहाल जीवन का बोझ बना हुआ था, राहुल होनहार था गाँव गाँव घूम कर किसी तरह चांदी के सामान बेच कर अपना जीवन यापन करता था जब कि पत्नी माया वर्मा एक शिक्षिका हैं जों कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पड़रौना कुशीनगर में नियुक्त हैं।

राहुल वर्मा ने मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे भोर में कमरे के छत की कुण्डी में साल बाध कर फाँसी का फन्दा बनाकर गले में फन्दा डाल कर झूल गया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। मृत युवक को एक बेटा भी है। मकान पर राहुल वर्मा अपनी पत्नी और बेटा के साथ रहता था पत्नी किसी काम से घर से बाहर गई थी जब उसको सूचना मिली पत्नी और बच्चों का रोरो कर बुरा हाल है मृतक राहुल का एक लड़का है जो जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ रहा था। मृतक के माता पिता और भाई राजीव वर्मा अपने परिवार सहित वार्ड नंबर 15में भरवल गांव के मोड़ पर मकान बनवा कर रहते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version