रोमांचक मुकाबले में एसपी की टीम ने मारी बाजी, पुलिस बैडमिंटन क्लब ने जीता फाइनल | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस बैडमिंटन क्लब और जी.एफ. कॉलेज बैडमिंटन क्लब के बीच आयोजित टूर्नामेंट में पुलिस अधीक्षक (एसपी) की टीम विजयी रही है। सोमवार को जी.एफ. कॉलेज, शाहजहाँपुर में एक भव्य बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

इसमें पुलिस बैडमिंटन क्लब और जी.एफ. कॉलेज बैडमिंटन क्लब की कुल 8 टीमों (प्रत्येक क्लब से 4-4 टीमें) ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पुलिस बैडमिंटन क्लब की ही दो टीमों के बीच खेला गया:

टीम-1: पुलिस अधीक्षक एवं कोच अतुल

टीम-2: का0 संतोष एवं का0 राहुल

फाइनल मैच के दौरान बेहतरीन तालमेल और दमदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक एवं कोच अतुल की टीम ने विपक्षी टीम को 21-16 तथा 21-15 के अंतर से हराकर जीत हासिल की।

विजेता टीम को जिला सचिव एवं क्रीड़ा अधिकारी प्रो. फ़याज़ अहमद द्वारा शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक, प्रो. सैयद अनीस अहमद, प्रो. सैयद अली, प्रो. मो. सलीम ख़ां, प्रो. कामरान हुसैन और प्रो. मो. साजिद ख़ान सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहाँ खिलाड़ियों में खेल भावना और सौहार्द का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version