मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
जिला कुटुंब न्यायालय बुरहानपुर में नवपदस्थ जिला प्रधान न्यायाधीश माननीय श्री तनवीर अहमद खान ने पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण के बाद, उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा बुरहानपुर कुटुंब न्यायालय में पदस्थ परामर्शदाताओं – वरिष्ठ समाज सेवी व परामर्शदाता महेंद्र जैन, संदीप शर्मा, और मोहतरमा अल्मास खान (एडवोकेट वकील खान की पत्नी) ने सौजन्य भेंट कर उनका भावभीना स्वागत किया।
अपने संबोधन में, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय, आली जनाब तनवीर अहमद खान ने कहा कि आप लोगों के सहयोग से एवं जिले के अधिवक्ताओं के सहयोग से, ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण करने के साथ-साथ, परिवारों को टूटने से बचाकर उन्हें एकजुट करना ही माननीय न्यायालय का मुख्य उद्देश्य है।
इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय बुरहानपुर के दीतला कनेश, उदय मुल्तकर, ज्योत्सना लेखापाल, कुलदीप सोलंकी, जितेंद्र जाटव, समीर वर्मा, दिनेश गोलकर के साथ-साथ अन्य विभागीय कर्मचारी भी उपस्थित थे।
