ओवैस सिद्दीकी, अकोला (महाराष्ट्र), NIT;
मंजूरी की प्रतीक्षा में तीन तलाक बिल के विरोध में शहर में सुन्नी यूथ विंग की ओर से शुक्रवार 19 जनवरी को जुमे की नमाज के बाद महानगर में मुस्लिम महिलाओं के मोर्चे ने जिलाधिकारी कार्यालय पर दस्तक दी।
प्रस्तुत मोर्चा मुफ्ती अबरार अब्दुल रशीद साहब के मार्गदर्शन एवं हजरत सैय्यद जहरुल इस्लाम के अध्यक्षता तथा कच्ची मस्जिद के मुफ्ती अरिफ रजा, मौलाना गुलाम मुस्तफा, मौलाना सैय्यद शाहनवाज, नवाबपुरा मस्जिद के मौलाना अब्दुल कदीर तहसिनी, अकोट फाईल मस्जिद के हाफिज मुशर्रफ आदि के उपस्थिती में निकाला गया। मोर्चे में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं के साथ बहुसंख्या में पुरुष भी शामिल रहे।महानगर में पहली बार मुस्लिम महिला एवं पुरुषों का एक साथ भव्य मूक मोर्चा देखने मिला, जिससे जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में मानो जनसैलाब उमड आया था। मोर्चा स्थानीय फतेह चौक से करीब 15 से 20 हजार मुस्लिम महिलावएवं पुरुषों के साथ गांधी मार्ग, तहसील चौक, जी.प.रोड होते हुए जिलाधिकारी कार्यालया पर शांती के साथ पहुंचा। मंजूरी की प्रतीक्षा में तीन तलाक बिल रद्द करने की मांग का ज्ञापन सौंपा गया।
तीन तलाक बिल के विरोध में मुस्लिम समाज के महिला-पुरुषों ने बडी संख्या में हाजरी लगाई। मोर्चे को कामयाब बनाने के लिए सुन्नी यूथ विंग के जिल्हाध्यक्ष शाहीद इकबाल रिजवी, महानगर अध्यक्ष नासिर खान, जिल्हा सचिव गुड्डू मेमन, महानगर सचिव इमाम हजरत सैय्यद जहरुल इस्लाम, हाजी मुदाम, हाजी फारुक भाई, हाजी अयूब रब्बानी, शम्स तबरेज, जुनेद खान, मो.समीर, वसीम जमाली, आलिमा असफिया शबनम, आलिमा हुमा कौसर, आलिमा शिरीन फातिमा आदि के काफी मेहनत की।
