उमरखेड: पूर्व नगराध्यक्ष राजू भैया जयस्वाल (शरद पवार गुट) ने दर्ज किया नामांकन, महाविकास आघाडी की मुश्किलें बढ़ी | New India Times

ताहिर मिर्ज़ा, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे हर पक्ष अपनी रणनीति बदलता नज़र आ रहा है। नगरपरिषद के पूर्व नगराध्यक्ष और पार्षद राजू भैया जयस्वाल ने राष्ट्रवादी शरद पवार गुट से प्रभाग एक से आज अपना नामांकन दर्ज किया।

कुछ दिन पहले तक शहर में महा विकास आघाडी की ओर से शरद पवार गुट चुनाव में अपना सहयोग देता नज़र आ रहा था, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभाग एक से राजू भैया को टिकट न दिए जाने पर राष्ट्रवादी शरद पवार गुट ने अलग होकर शहर के हर प्रभाग में अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा करते हुए आज नामांकन दर्ज कराया।

इस बीच, हर समय अपनी सफल राजनीति से सत्ताधारी या विपक्ष को झुकाने वाले राजू भैया जयस्वाल महाविकास आघाड़ी के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती (चैलेंज) होंगे, यह राजनीति के जानकार कह रहे हैं। शरद पवार गुट के अलग होने से यह चुनाव काफी दिलचस्प नज़र आ रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version