शराब मुक्त होगा बेलडाना: थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना तय | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/11/VID-20251117-WA0065.mp4
New India Times

देवरी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलडाना में पूर्णतः शराबबंदी लागू कर दी गई है। इस संबंध में ग्राम बेलडाना के लोगों ने देवरी थाना प्रभारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मरई माता मंदिर के प्रांगण में समस्त ग्रामवासियों ने एक बैठक आयोजित की, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत बेलडाना में शराब पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

शराब मुक्त होगा बेलडाना: थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना तय | New India Times

बैठक में तय किया गया कि जो भी व्यक्ति शराब बेचेगा, उस पर ₹21,000 और जो शराब पिएगा, उस पर ₹5,100 का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति जुर्माना नहीं देता है, तो उसे एक वर्ष के लिए गांव से बहिष्कृत कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version